सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए समान रूप से उपयोगी अंकगणित एवं सामान्य गणित के यह प्रश्न आपको इसके पैटर्न समझने में मदद करेंगे व इसके अध्ययन से आपका बुद्धि विकास के साथ-साथ ज्ञानवर्द्धन भी होगा। ( पिछले प्रश्नों 1-40 के लिए क्लिक करें ) 41. यदि '+' का अभिप्राय '×' हो, '×' का अभिप्राय ' » ' हो, ' » ' का अभिप्राय '–' हो तथा '–' का अभिप्राय '+' हो, तो 128 + 2 – 4 × 2 + 28 » 6 का मान है– (a) 300 (b) 306 (c) 310 (d) 312 ( Ans : b) संकेत: प्रश्नानुसार, चिन्ह परिवर्तन करने पर 128 × 2 + 4 » 2 × 28 – 6 = 256 + 2 × 28 – 6 = 256 + 56 – 6 = 312 – 6 = 306 42. यदि '*' का तात्पर्य '+', '$' का तात्पर्य '×', '#' का तात्पर्य ' » ' तथा '@' का तात्पर्य '–' हो, तो 552 # 12 $ 2 * 15 @ 27 का मान है– (a) 70 (b) 80 (c) 95 (d) 105 ( Ans : b) संकेत: प्रश्नानुसार, चिन्ह परिवर्तन करने पर 552 » 12 × 2 + 15 – 27 = 46 × 2 + 15 – 27 = 107 – 27 = 80 43. किस धन पर 2 1/...